सरकंडी के तेलान वीरबाबा आश्रम मे भाजपा नेता संतोष द्विबेदी ने दर्शन पूजन करके बच्चों को वितरित किया पतंग,गुब्बारे

Views
असोथर/फतेहपुर*फतेहपुर जनपद कि यमुना तटवर्ती सब से बड़ी ऐतिहासिक ग्राम पंचायत सरकंडी में तेलान वीरबाबा का प्राचीन मंदिर है इस मंदिर से गांव जवांर के नागरिकों कि गहरी आस्था जुड़ी है अब यह आश्रम पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है यहां हर वर्ष मकर संक्रांति पर्व पर मेला एवं धार्मिक आयोजन होते हैं इस बार भी श्रृद्धालुओं का सैलाब देखा गया हजारों कि संख्या में भक्तों ने यमुना नदी में डुबकी लगा कर तेलान वीरबाबा के दर्शन पूजन करके मेला में खरीदारी किया भाजपा नेता संतोष द्विवेदी प्रधान सरकंडी कि टीम ब्यवस्था में लगी रही 
असोथर विकास खंड क्षेत्रअंतर्गत यमुना नदी के सरकंडी घाट में खिचड़ी पर्व में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा कर मेले में घरेलू सामान कि खरीद फरोख्त किया मेंला प्रांगण में क्षेत्रीय कलाकृतियां आर्कषण का केंद्र रही दूर दराज से आए भक्तों ने तेलान वीरबाबा आश्रम में माथा टेक कर मन्नतें मांगी और प्रसाद वितरण किया यहां आने वाले सभी दर्शनार्थियों कि मनोकामनाएं शनिदेव कि कृपा से पूर्ण होती है 
महिला पुरुषो ने बच्चों संग यमुना नदी में स्नान आचमन करके नौका बिहार किया मेला के आयोजक भाजपा नेता संतोष द्विवेदी के द्वारा कई जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई थी युवा भाजपा नेता वैभव द्विवेदी ने सिद्ध पीठ में पूजा करके बच्चों को गुब्बारे वितरित किया भाजपा मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद त्यागी बाबा ने भक्तों को चाय वितरित किया मेला में मुख्य रूप से लकड़ी और बांस से तैयार बर्तन खेल सामग्री कि विक्री अधिक रही गुड से तैयार जलेवी सराही गयी मेला और आश्रम कि व्यवस्था में शिक्षाविद जनार्दन त्रिपाठी चेतन त्रिपाठी सुशील अवस्थी बबलू सिंह प्रमुख रहे,थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य चौकी प्रभारी विनोद कुमार निगम पीएसी पुलिस के जवान चप्पे चप्पे में तैनात रहे और ड्रोन कैमरे से मेला क्षेत्र कि निगरानी करते रहे  गन्ना,सिंघाड़ा,खिलौना खूब विके आस्था के आगे कड़ाके कि ठन्ढ फीकी रही

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Ads1

Ads 2

Ads2